सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में नामजदों ने घर में घुसकर एक महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया और मारपीट कर दी । छेड़छाड़ एवं मारपीट का महिला की सास ,ससुर ने विरोध किया तो आरोपी सभी को पीटकर भाग गए। पीड़िता के ससुर ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता के ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह परिवार के साथ घर में बैठे हुए थे। तभी गांव के ही अनंतराम ,नागेन्द्र सिंह पुत्र हुकुम सिंह ,रामकिशन पुत्र हुकुम सिंह घर में घुस आए और पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने लगे । जब ससुर एवं सास ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









