रेलवे लाइन पर मिली युवक व महिला की लाश:सनसनी

हाथरस। थाना मुरसान क्षेत्र के पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर आज दोपहर एक अज्ञात युवक और महिला के क्षत-विक्षत शव मिलने से भारी सनसनी फैल गई । घटना की खबर से मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ लग गई और सूचना पाकर थाना पुलिस में पहुंच गई।। बताया जाता है थाना मुरसान क्षेत्र के मथुरा रोड पर उक्त घटना हाथरस रोड स्थित दर्शना गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। प्रारंभिक जांच में शवों की स्थिति क्षत-विक्षत पाई गई। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि दोनों की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है, वहीं कुछ लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं।मृतकों की उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच अनुमानित है।

थाना मुरसान पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुरसान थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया कि पुलिस को दर्शना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवक और महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी। कोतवाली निरीक्षक सक्सेना के अनुसार, पुलिस मृतकों की पहचान कराने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment