अत्याधुनिक मोबाइल हेल्थ यूनिट वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हाथरस। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से उदय फाउंडेशन के सहयोग से एक अत्याधुनिक मोबाइल हेल्थ यूनिट वाहन को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सासंद प्रतिनिधि राजेश सिंह उर्फ गुडडू, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से उदय फाउंडेशन के सहयोग से एक अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट उपलब्ध कराई गई है। इस यूनिट के साथ समन्वयक प्रीति कटियार, चिकित्सा अधिकारी डॉ.पुलकित बिस्ट, नर्सिंग स्टाफ आकांक्षा तथा सहायक कर्मचारी महेश की टीम तैनात की गई है, जिससे लोगों को उनके घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट का मुख्य उद्देश्य जनपद के दूरस्थ, ग्रामीण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, आवश्यक जांच एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह जनपद के लिए अत्यंत सराहनीय एवं महत्वपूर्ण पहल है। एक सामाजिक संस्था जनहित के कार्यों में सहभागी बनकर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में सहयोग प्रदान कर रही है। इस पहल से विशेष रूप से उन नागरिकों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश चिकित्सालयों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं। हमारा संकल्प है कि जनपद के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं, ताकि स्वस्थ समाज और स्वस्थ जनपद के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment