नामजदों ने परिवार को पीटा,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरौली में नामजदों ने एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला के पति ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव चमरौली निवासी बृजेश कुमार पुत्र उदयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी माता माया देवी के स्वर्गवास हो जाने के कारण प्रार्थी के पिता उदयवीर सिह ने दूसरी शादी कर ली थी । उसके सौतेले भाई उसको अपना नहीं मानते और झगड़ा करते है। 6 जून की रात्रि 10.30 बजे करीब उसके सौतेले भाई धर्मेन्द्र पुत्र उदयवीर सिंह, गीता देवी पत्नी धर्मेन्द्र तथा सुनीता पत्नी धर्मवीर ने गाली गलौज कर पीड़ित की पत्नी सुमन व बेटी मुस्कान तथा बेटा प्रशान्त को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वह दिल्ली में कार्य करता है । गांव में उसका परिवार रहता है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment