सिकंदराराऊ । बचपन में जिस बच्चे की अंगुली पकड़कर उसे चलना सिखाया । आज वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने वृद्ध माता पिता को मारपीट कर घर से निकालने एवं जान से मरवाने की धमकी देता है। यह कोई कहानी नहीं है ,बल्कि हकीकत है। ऐसा ही मामला कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला गढ़ से प्रकाश में आया है। पीड़ित वृद्ध पिता ने कोतवाली में अपने नामजद पुत्र एवं पुत्र वधू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला गढ़ निवासी अखलेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि अपनी पत्नी मीना कुमारी के साथ अपने घर में नीचे रहते है । घर में छोटी पुत्र वधू रजनी पत्नी आकाश माहेश्वरी एंव आकाश माहेश्वरी ऊपर रहते है। पुत्र वधू रजनी आए दिन वृध्द सास मीना कुमारी के साथ धक्का मुक्की, गाली गलौज एंव जान से मरवाने की धमकी देती रहती है। जब वह विरोध करते हैं तो पुत्रवधू वृद्ध दंपती को गाली देती है और कहती है कि तुम दोनो घर से भाग जाओ, नही तो जान से मरवा दूंगी। जब यह बात वृद्ध दंपती ने अपने बेटे आकाश को बताई तो वह भी अपनी पत्नी का पक्ष लेने लगा। 4 जून की सुबह 5.30 बजे करीब पुत्र वधू राजनी एवं पुत्र आकाश ने वृद्ध दंपती गाली गलौज कर पीट दिया।
आरोपी पुत्र वधू ने कहा कि अपने दोस्तो को बुलाकर के तुम दोनों को जान से मरवाऊंगी वरना घर से निकल जाओ और मकान मेरे नाम करो । वृद्ध दंपती को आरोपियों से खतरा है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









