उपभोक्ता परिषद के निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

हाथरस। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के बैनरतले महात्मा गाँधी गर्ल्स इंटर कालेज में चल रहे निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपसिंह पाल द्वारा निरीक्षण किया गया।। इस मौके पर बालिकाएं एवं महिलायें कटिंग और सिलाई में व्यस्त थीं। श्री पाल ने शिविर संचालक रन सिंह सिसोदिया तथा आयोजक राजेश सिसोदिया व कालेज प्रधानाचार्या डा.सिम्मीजीत को धन्यवाद दिया तथा प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा दिशा निर्देश दिए। साथ ही जिला कार्यकारिणी की प्रशंसा की।। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया, जिलाध्यक्ष रन सिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता कौशिक, अंकुर कुमार जिला महामंत्री,रीना गौतम जिला महामंत्री श्रीमती राजरानी, कपिल ग्रोवर, रामगोपाल शर्मा, श्रीमती नेहा जादौन, कुमारी नंदनी आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment