
हाथरस। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की पर्यावरण गतिविधि द्वारा कृष्ण कुमार अग्रवाल गारमेंट वालों के नेतृत्व में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम नगला बेलनशाह में जैन बगीची पर किया गया।
संस्कार शाखा के सदस्यों द्घारा परिषद की टी-शर्ट में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां पर 11 ट्री गार्ड के साथ और 21 वृक्ष अलग-अलग लगाए गये। मुख्य अतिथि दुर्गेश गुप्ता एपैक्स, ललित सिंघल,सुधीर जैन ज्वैलर्स ,नितिन वार्ष्णेय और संजय वाष्णैय वनस्पति मौजूद थे। वृक्षारोपण के बाद बहुत ही सुंदर , स्वास्थ अनकुल पौष्टिक जलपान की व्यवस्था की गई और वृक्षारोपण के बाद शीतल जल सेवा की गई और राहगीरो को जहां पर शीतल शरबत पिलाया गया। यह वृक्षारोपण अभियान 5 जुलाई तक चलेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवीसेवी उमाशंकर जैन, अध्यक्ष कमलेश जैन, सचिव अंकुल जैन, प्रांतीय संगठन सचिव मनोज अग्रवाल, जिला समन्वयक अनिल वार्ष्णेय ,राकेश वार्ष्णेय धागे वाले ,कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय , मुरारीलाल अग्रवाल, गगन जैन, विवेक वार्ष्णेय , पंकज गुप्ता, मनोज शर्मा, मनोज अग्रवाल जीएसटी, संजय वार्ष्णेय तेल वाले , नितिन वार्ष्णेय बीएमबी ,संकेत जैन ,जस मितल , डा. संजीव अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। मातृशक्ति में श्रीमती उषा जैन ,श्रीमती विनीता अग्रवाल, सुनीता जैन, रुचि अग्रवाल आदि उपस्थिति थीं।












