साजिशों से नहीं होंगे प्रभावित- आशीष शर्मा

हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित जमीन प्रकरण में पूर्व एमएलसी द्वारा थाना हाथरस गेट में दर्ज करायी गई रिपोर्ट को लेकर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा है कि यह राजनैतिक साज़िश है। 2007-12 के दौरान बसपा सरकार में वैश्य हनुमान प्रसाद की 8 बीघा जमीन जबरन लिखवाकर पूरे 60 बीघा कब्जा की थी। वर्ष 2019-20 के नगर पालिका परिषद के चुनाव में मैंने इनको नगर पालिका चुनाव में हराया था। जमीन पर अवैध कब्जे को हटवाया, हरि आई हास्पीटल से भी अवैध कब्जा हटवाया। राजनीतिक प्रतिद्धदिता के चलते उक्त रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और संभावना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मैं उनकी साज़िशों से न झुकूंगा और न डरूंगा और ना इन साजिशों से प्रभावित होंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment