युवक पीटकर किया घायल

सिकन्द्राराऊ। कस्बा के मौहल्ला नौखेल में नामजद ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
मौहल्ला नौखेल निवासी शैलराज पुत्र पप्पू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह बुधवार की दोपहर 2 बजे करीब अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था । तभी मोहल्ले का ही सोहिल उर्फ हुक्का पुत्र सागर बेवजह गाली गलौज करता हुआ आया । पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment