
हाथरस। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति द्वारा जिला कार्यालय रूपनगर कॉलोनी वसुंधरा एनक्लेव के पास मथुरा रोड पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया द्वारा की गई।। बैठक में सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष रन सिंह सिसोदिया व श्रीमती सरिता कौशिक जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ने सहभागिता की। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन द्वारा महिलाओं को निःशुल्क सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी आदि सिखाने का प्रशिक्षण शिविर 25 मई से 15 जून तक श्री महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुरू हो गया है। सभी प्रयास करें कि अधिक से अधिक संख्या में बालिकायें एवं महिलाएं शामिल होकर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त करें।
इस मौके पर संगठन के जिला महामंत्री अंकुर कुमार, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र, सह सचिव रघुवीर चौधरी, मनीष शर्मा, सुरेंद्र सिंह पौरुष,आत्मदेव शर्मा, श्रीमती रीना गौतम, मधु शर्मा, राजवती कुशवाहा, राजरानी शर्मा,अशोक आहूजा, प्रमोद कुमार जिला सचिव आदि उपस्थित थे।









