
हाथरस। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी में सदस्य रामनारायण काके ने गांव विसाना निवासी भंवरपाल सिंह दिवाकर के पुत्र राहुल दिवाकर का पीसीएस अधिकारी जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन होने पर गांव विसाना पहुंचकर उनका फूलमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर व राधाकृष्ण की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान रजक समाज के पूर्व जिला महासचिव मास्टर अजयपाल दिवाकर, युवा व्यापारी विनोद कुमार दिवाकर, समाजवादी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड,रामवीर सिंह दिवाकर,मास्टर बिलाल, दिवाकर प्रधान, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह दिवाकर ,लक्ष्मी नारायण दिवाकर आदि मौजूद थे।









