गौरक्षक गुलाठी ने नन्दी का कराया अंतिम संस्कार

हाथरस। मथुरा रोड़ कछपुरा बम्बा के किनारे आज एक गौवंश मरा पड़ा होने की सूचना सुरेश अग्रवाल हींग वालों द्घारा पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य व गौरक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष शिवशंकर गुलाटी को दी। जिस पर गुलाटी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे, तो देखा कि नंन्दी बाबा 4 – 5 दिन पहले से मरा हुआ पड़ा था और कुत्तों ने नन्दी की बेकद्री कर दी तथा बहुत ही बुरी तरह बदबू आ रही थी। शिवशंकर गुलाटी ने तुरंत एक जेसीबी मशीन मंगाई व गौभक्त द्वारा नमक मंगवाया और नंदी को अंतिम संस्कार कर दफनाया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment