
हाथरस। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चन्द्र यादव ने अवगत कराया है कि जिला गंगा समिति एवं वन प्रभाग द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भारत सरकार द्वारा प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए हमारे भविष्य के लिए निर्धारित की गई है।
उक्त अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रातः 9 बजे नगर वन सासनी (निकट मंगलायतन) में हरिशंकरी वाटिका का रोपण किया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में युवाओं एवं जनसामान्य की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण हेतु सकारात्मक संदेश प्रसारित करना है।









