सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन की पौने दो घंटे बिजली रही गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीजों का इलाज

बार बार हो जाती है सीएचसी की विद्युत आपूर्ति बाधित:सीएचसी लगे जनरेटर को भी नहीं चलाया जाता

सिकंदराराऊ । कस्बा हसायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एक बार फिर करीब पौने दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। भीषण गर्मी के बीच मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों को मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी से मरीजों का परीक्षण करना पड़ा । भीषण गर्मी भी सीएचसी पर लगे जनरेटर को भी चलाया गया ।
बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो हो गई । जो दोपहर लगभग 12:45 बजे तक बहाल नहीं हो सकी। बिजली न होने से सीएचसी परिसर, ओपीडी कक्षों और चिकित्सकों के कमरों में अंधेरा छा गया। भीषण गर्मी और उमस के कारण स्वास्थ्यकर्मी तथा चिकित्सक भी कमरों के बजाय परिसर में बैठकर कार्य करते नजर आए। चौंकाने वाली बात यह रही कि आपातकालीन स्थिति में भी अस्पताल परिसर में उपलब्ध जनरेटर को चालू नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि डीजल की कमी के कारण जनरेटर नहीं चलाया गया। इसके चलते
मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को भीषण गर्मी में खासी परेशानियों से जूझना पड़ा। बार बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment