
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार को अपनी मां के साथ कस्बा सिकंदराराऊ में कपड़े खरीदने आई थी। इस दौरान किशोरी को अज्ञात युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता किशोरी के पिता ने कोतवाली में अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार को उनकी 17 वर्षीय पुत्री अपनी मां के साथ कपड़े खरीदने को सिकंदराराऊ आई थी। कपड़े खरीदने के बाद मां बेटी पंत चौराहे पर पहुंची। तभी पुत्री अपनी मां से बोली कि वह उनके लिए समोसे लेने को जा रही है। किशोरी समोसे लेने को चली गई। किंतु काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी। किशोरी को अज्ञात युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।









