सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पंत चौराहे के निकट से एक सट्टेबाज को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर जेल भेजा है।
एसआई रामनरेश सिंह अपने हमराहो के साथ गश्त में मामूर थे । तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पंत चौराहे समीप अलीगढ़ रोड पर एक ठेले पर खड़े होकर एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सट्टेबाज ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम राजकुमार पुत्र लालजीत निवासी गांव सराय थाना सिकंदराराऊ बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 340 रूपए नगद एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर जेल भेज दिया।









