प्रमुख समाजसेवी बौ.विशाल शर्मा को काव्यांजलि संग दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उमड़े शुभचिंतकःराजनीतिक, सामाजिक व व्यापारियों ने किया स्मरण


हाथरस। शहर के प्रमुख समाजसेवी एंव बुर्जवाला कुँआ क्षेत्र की शान स्व. बौहरे विशाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके अलीगढ़ रोड स्थित रॉयल रिच होटल एंड रेस्टोरेंट पर जनसमूह उमड़ा और इस मौके पर कवियों ने काव्य धारा का प्रवाह किया, तो वक्ताओं ने अल्प आयु में बौहरे विशाल शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बौहरे विशाल शर्मा के छोटे भाई समाजसेवी बौहरे प्रशांत शर्मा, पुत्र प्रतीक शर्मा और शौर्य शर्मा ने किया। वक्ताओं ने बौ.विशाल शर्मा के संस्मरण सुनाये और कहा कि बौ.विशाल शर्मा की रूचि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में थी। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के साथ सात गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया था। वह प्रति वर्ष साल के अंत में यहां से श्रद्धालुओं की बस गोवर्धन ले जाते थे और परिक्रमा के साथ भंडारा करते थे। अल्प आयु में उनका जाना बहुत दुखद है। वक्ताओं ने स्व.बौहरे विशाल शर्मा को धर्म समाज एवं जन-जन की सेवा करने वाला तथा उनको कार्यों को करने वाला बताया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन आशु कवि अनिल बौहरे ने किया।

शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने एवं उन्हें श्रद्धांजलि देनें वालों में ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, डा. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित, अवनीश पचैरी, पिंकी कौशिक, मदन मोहन गौड़, उमेश कुमार शर्मा, कृष्णबिहारी शर्मा, ब्रजेश वशिष्ठ, पूर्व चेयरमैन डोली माहौर, वासुदेव माहौर, सनत गोपाल दीक्षित, ओकेन्द्र कुमार शर्मा, अमन माहौर, धीरज जैन, राहुल जैन, दीपक शर्मा, नवजोत शर्मा, अतुल आंधीवाल एड., विजय सिंह प्रेमी, मीरा दीक्षित, अजय बाबू पाठक, प्रदीप पाठक ,प्रमोद कांत इमलिया, चंद्रचूड़ विक्रम सिंह, आशीष गोयल, मनोज शर्मा, विशाल सारस्वत, मोहित सारस्वत, कुलदीप बौहरे, पार्थ जैन, टीटू तिवारी, हरिमोहन शर्मा गुरुजी. राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, पत्रकार पुष्कर कुमार, संजय शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, गौरव शर्मा, अमन शर्मा, वी.के. शर्मा, सतेन्द्र फौजी, देवस्वरूप फौजी, पुनीत कटारा, हर्ष शर्मा, देवान्श वशिष्ठ, टीकाराम शर्मा, वैभव गौतम, आकाश अग्रवाल, अनुराग दीक्षित, हिमान्शू अग्रवाल, प्रतीक दुबे, पार्थ जैन, सानु अग्रवाल, रजत दीक्षित, पंकज सारस्वत, विवेक प्रेमी, योगेन्द्र सारस्वत, अंकुर शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, निशान्त उपाध्याय, दिनेश अरोरा आदि ने पुष्पांजलि अर्पितकर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम समापन पर बौहरे प्रशांत शर्मा, प्रतीक शर्मा, शौर्य शर्मा, उदित शर्मा, पुनीत कटारा, नीतू कटारा आदि परिजनों द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी आभार प्रकट किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment