जगीपुर में आयुष आपके द्वार शिविर आयोजित, 108 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

गांव जगीपुर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कैलोरा और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरसै द्वारा संयुक्त रूप से आयुष आपके द्वार योजना के तहत एक निःशुल्क आउट रीच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
बुधवार को लगाएगये शिविर में पहुंचे मुख्य चिकित्सक डॉ. रुपेश कुमार सेंगर और डॉ. दीपा ने मरीजों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इस दौरान विशेष रूप से मधुमेह (डायबिटीज) और उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के रोगियों को खान-पान में जरूरी सुधार करने के टिप्स दिए गए। शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए शिविर में बुजुर्गों और सामान्य रोगियों के लिए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की गई, ताकि किसी को असुविधा न हो। शिविर में कुल 108 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां बांटी गईं। इससे पहले योग प्रशिक्षक निवेदिता गुप्ता ने उपस्थित लोगों को निरोग रहने के लिए विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। इस मौके पर फार्मासिस्ट विक्रम सिंह, प्रमोद कुमार, राजू और कमलकांत सहित कई लोग मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment