मरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति रही बाधित:कार्य पूर्ण होने के बाद 6:45 बजे विद्युत आपूर्ति हुई सुचारु

सिकंदराऊ । कस्बा के कासगंज रोड स्थित 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र पर मंगलवार को नवीन बी०सी०वी० लगाने एवं 11 के०वी० XLPE अण्डर ग्राउन्ड केबिल डालने का कार्य किया गया । जिसके चलते कस्बा की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम तक लोग विद्युत आपूर्ति सुचारु होने का बेसब्री से इंतजार करते रहे। शाम 6:45 बजे कार्य पूर्ण हो गया। जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
बतादें कि मंगलवार को 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र पर नवीन बी०सी०वी० लगाने एवं 11 के०वी० XLPE अण्डर ग्राउन्ड केबिल डालने का कार्य किया गया । जिसके चलते मंगलवार की दोपहर 2 बजे कस्बा की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी गई। दोपहर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों का भीषण गर्मी में जीना मुहाल हो गया। भीषण गर्मी में लोग खासे परेशान नजर आए। विद्युत कर्मियों ने भीषण गर्मी में बिजली घर पर मरम्मत कार्य किया। शाम 6:45 बजे कार्य पूर्ण हो गया। जिसके बाद कस्बा की विद्युत आपूर्ति को पुनः सुचारू कर दिया गया । विद्युत आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली ।









