एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में लहराया परचममेधावी छात्र-छात्राएं देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों में प्रवेश पाकर रच रहे इतिहासःभारी खुशी

हाथरस-1 जून। शहर के आगरा रोड पर एम.जी. पॉलिटेक्निक के पीछे स्थित शहर के प्रतिष्ठित एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आईआईटी जेईई एडवांस्ड एवं जेईई मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है और फिर से इतिहास रच कर विद्यालय की प्रतिष्ठा, मान सम्मान व गौरव को बढ़ाया है।
शहर के प्रतिष्ठित एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आईआईटी जेईई एडवांस्ड एवं जेईई मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान बनाते हुए विद्यालय के मेधावी छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ जेईई परीक्षाओं में भी शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय, परिवार एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है।
एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्राएं हर साल देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं की आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं व अन्य परीक्षाओं में ऐतिहासिक परिणाम देकर लगातार इतिहास बनाते आ रहे हैं और उनका यह इतिहास बनाने का क्रम इस वर्ष भी जारी रहा है। वही देश के प्रतिष्ठित संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं में भी छात्रों द्वारा किए गए बेहद सम्मानजनक व उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार ही नहीं, बल्कि उनके परिवारीजन, समर्थक, शुभचिंतक बेहद प्रफुल्लित व गदगद हैं।
विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अरिंजय गर्ग ने जेईई मेंस में 99.17 परसेंटाइल प्राप्त कर जेईई एडवांस्ड में 4110वीं रैंक हासिल की है। वहीं छात्र अर्चित सिंह ने जेईई मेंस में 98.16 परसेंटाइल प्राप्त करते हुए जेईई एडवांस्ड में 10830वीं रैंक अर्जित की है। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों ने भी जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है, जिनमें यश अग्रवाल (97.80 परसेंटाइल), माधव अग्रवाल (97.60 परसेंटाइल), दीपांशु सिंह (97.36 परसेंटाइल) एवं मयंक अग्रवाल (96.80 परसेंटाइल) शामिल हैं। इन छात्रों की उपलब्धियों से विद्यालय में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण है।
विद्यालय से प्रतिवर्ष इसी प्रकार मेधावी छात्र-छात्राएं देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के अथक प्रयासों के कारण स्कूल निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जीडी शर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, लगन, एकाग्रता, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि ये होनहार विद्यार्थी भविष्य में देश का नाम अवश्य रोशन करेंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment