सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नामजदों ने चाचा भतीजी को मारपीट कर घायल कर दिया तथा आरोपियों ने युवती के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 29 मई की सुबह 9 बजे करीब अपने घर पर था। तभी गांव के ही संजू, बंटी, बबलू एवं शाकिर पुत्रगण उस्मान अली गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए और पीड़ित पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी भतीजी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसके कपड़े भी फाड़ दिए । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









