वाहन का इंतजार कर रहे तीन लोगों को कार ने रौंदा ,घायल

सिकंदराराऊ । एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामई सलावतनगर मोड़ के निकट सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे तीन लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया । हादसे में पिता पुत्र समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। अज्ञात कार चालक के विरुद्ध घायल युवक की पत्नी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कविता देवी पत्नी मान सिंह निवासी गांव भूपालगढ़ी थाना ढोलना जिला कासगंज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29 मई की दोपहर 1 बजे करीब उसके पति मान सिंह अपने पिता लालाराम के साथ क्षेत्र के गांव महामई सलावतनगर मोड़ के पास खड़े होकर वाहन का इन्तजार कर रहे थे । तभी वहाँ विजेन्द्र सिंह भी आ गए और तीनों लोग आपस में बातचीत करने लगे । इस दौरान अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही एक कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए तीनों लोगों में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment