वीवीएस राष्ट्रीय संगठन ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को मिला सम्मान

वीवीएस राष्ट्रीय संगठन सासनी इकाई के तत्वावधान में रविवार को श्री रामलीला मैदान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 80 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य समन्वयक उत्तर प्रदेश पंकज धीरज, वीवीएस कार्यवाहक जिला संगठन मंत्री दीपेश वाष्र्णेय, जिला संयुक्त सचिव नरेश वाष्र्णेय, समाजसेवी निर्देश चंद्र वाष्र्णेय, और डॉ. अमित कुशवाह (न्यू बापू ब्लड बैंक) ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
रविवार को न्यू बापू ब्लड बैंक अलीगढ़ के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर में डॉक्टरों की देखरेख में सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए सुरक्षित रक्तदान कराया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला कार्यवाहक संगठन मंत्री दीपेश वार्ष्णेय और जिला प्रचार मंत्री वकील वार्ष्णेय ने कहा कि गर्मी के मौसम में ब्लड बैंकों में खून की कमी हो जाती है, जिससे थैलेसीमिया, कैंसर और दुर्घटना के मरीजों को परेशानी होती है। एक यूनिट रक्त देकर हम तीन लोगों की जान बचा सकते हैं। शिविर में आए सभी रक्तदाताओं का हीमोग्लोबिन, बीपी और ब्लड ग्रुप मुफ्त जांचा गया। प्रत्येक रक्तदाता को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र भेंट कर जलपान कराया गया। कार्यक्रम सह संयोजक नगर संगठन मंत्री श्रेयांस वार्ष्णेय व नगर संयोजक हर्षित वाष्र्णेय, ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में नया खून बनता है और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। इस मौके पर वीवीएस राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से जिला जन जागरण प्रमुख ममतेश वाष्र्णेय, महिला प्रभारी श्रीमती रमा वाष्र्णेय, संयुक्त सचिव जागेश वाष्र्णेय, जनजागरण संयोजक हिमांशु वाष्र्णेय, मीडिया संयोजक संतोष वाष्र्णेय डब्बू, आईटी सेल प्रभारी हिमांशु चैधरी, आईटी सेल संयोजक शानू वार्ष्णेय, रिंकू वाष्र्णेय एवं सह संगठन मंत्री एड. धु्रव वाष्र्णेय, राहुल वाष्र्णेय, भानू वाष्र्णेय, मोहित वाष्र्णेय, समेत कई पदाधिकारी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment