हाथरस के श्रद्धालुओं की बस जोशीमठ में हुई दुर्घटनाग्रस्त: हादसा टला

हाथरस चार धाम यात्रा के पवित्र धाम बद्रीनाथ से दर्शन करके लौट रहे हाथरस के श्रद्धालुओं की एक मिनी बस जोशीमठ के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई और हादसे में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घटना से बस में सवार श्रद्धालुओं में भारी चीख पुकार मच गई और मौके पर अन्य श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।
बताया जाता है शहर के कुछ श्रद्धालु गत 23 मई को एक ट्रेवल्स एजेंसी की मिनी बस से बद्रीनाथ दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान उत्तराखंड में जोशीमठ के पास बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के बाद बस खाई की ओर बढ़ रही थी। लेकिन ऐसे में बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बस से अपनी बस टकरा दी। जिससे बस खाई में गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना से बस में सवार तीर्थ यात्रियों में भारी चीख पुकार मच गई और यात्री घायल भी हो गए। उक्त हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में श्याम बल्लभ निवासी चूड़ी वाली गली, अमित मिश्रा व इनकी पत्नी पूजा मिश्रा निवासी रामजी द्वारा, ज्ञान चैधरी निवासी रामजी द्वारा, योगेश दूध वाले, विनीत मित्तल और बॉबी तस्वीर वाले सहित करीब 10 श्रद्धालु शामिल हैं। घायलों को पहले वहीं उपचार दिया गयाए जिसके बाद वह कल रात अपने.अपने घर लौट आए हैं और सभी को चोटें आयी हैं।
उक्त तीर्थ यात्रा में शामिल एक घायल श्रद्धालु श्याम वल्लभ ने बताया कि यह बाबा बद्रीनाथ की कृपा से ही संभव हुआ कि सभी की जान बच गई। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से नया जीवन मिला है और उन्होंने मौत को बहुत करीब से देखा। यदि चालक ने सही समय पर सूझबूझ न दिखाई होती तो पूरी बस खाई में गिर सकती थी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment