घर में सो रही महिला की तोड़िया चोरी, कान के कुंडल उतरने का किया प्रयास

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजीदपुर में एक महिला के घर में घुसकर नामजद ने महिला की चांदी की तोड़िया चुरा लीं और कुंडल खींचने का भी प्रयास किया। उक्त घटना पास की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता महिला ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव बाजीदपुर निवासी पुष्पलता पत्नी सतीश चंद्र ने दी तहरीर में कहा है कि 27 मई की रात करीब 12:05 बजे करीब वह अपने पुत्र के साथ घर के बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान एक युवक चोरी की नीयत से उनके घर में घुस आया। युवक ने उनके पैरों में पहनी चांदी की तोड़िया तोड़कर चुरा लीं। इसके बाद उसने महिला के कानों के कुंडल खींचने का भी प्रयास किया। अचानक नींद खुलने पर पुष्पलता और उनके बेटे ने शोर मचाया और आरोपी का पीछा किया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गया। पीड़िता महिला द्वारा चोर का पीछा किया गया। पीछा करने के दौरान खेत में आरोपी की चप्पल गड़ी हुई मिली । जिससे उसकी पहचान हुई। उक्त घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
जिसमें एक संदिग्ध युवक जाते हुए दिखाई दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान बाजीदपुर गांव के ही एक युवक के रूप में की गई है । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment