
हाथरस-14 जनवरी। जिले में अब ऑनलाइन शॉपिंग एवं डिलीवरी देने वाली सेवा पिनकोड कार्ट ई-कॉमर्स सेवा का शुभारंभ हो गया है और इस सेवा पर आम लोग 17 जनवरी से शॉपिंग कर सकेंगे।। शहर के कोटा दाऊजी रोड स्थित बलदेव नगर कॉलोनी पर जिले में पहली बार पिनकोड कार्ट ई-कॉमर्स सेवा का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी योगेन्द्र सिंह फौजी (वॉर डिसेबल्ड वेटरन्स) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर सेन्टर के मैनेजर राजेश शर्मा द्वारा उनका फूलमाला से लादकर जहां जोरदार स्वागत किया। वहीं उन्हें प्रतीक भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया के पिन कोड कार्ट ई-कॉमर्स सेवा जिले में पहली बार शुरू हुई है और इस सेवा के माध्यम से आमजन 17 जनवरी से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकेंगे और अब डिलीवरी बॉय सिर्फ डिलीवरी बॉय नहीं बनेगा बल्कि वर्चुअल दुकानदार और बिजनेस ओनर बनेगा।। इस मौके पर विजय पाठक प्रॉपर्टी डीलर, नवीन सेंगर, बिट्टू पंडित, विक्रम फौजी, राहुल सिंह ,अजय शर्मा, रिंकू शर्मा आदि तमाम लोग मौजूद थे।









