पैदल जा रहे वृद्ध की अचानक मौत: कोहराम

सिकन्द्राराऊ- 14 जनवरी। कस्बा के जीटी रोड स्थित क्रीड़ास्थल के निकट आज एक 75 वर्षीय वृद्ध की हृदयघात से मौत हो गई । आनन फानन में लोग उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।।
बताया जाता है रामदीन पुत्र हुकुम सिंह उम्र 75 वर्ष निवासी गांव नोरथा ईशेपुर आज दोपहर करीब 1 बजे जीटी रोड स्थित क्रीड़ास्थल के समीप से होकर गुजर रहे थे। तभी अचानक वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े । वृद्ध के गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया । मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई । सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन मृतक के शव को अपने साथ गांव वापस ले गए। चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक से वृद्ध की मौत हुई है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment