
हाथरस। एचएमएआई यूनिट का एक प्रतिनिधि मंडल जनपद के डीएचएमओ डॉ. अशोक चौहान से मिला और उनको क्लिनिक रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानियों से अवगत कराया।।
इस मौके पर डीएचएमओ डॉ. अशोक चौहान ने भी एचएमएआई यूनिट की परेशानियों को समझा व उन्हें सकरात्मक रूप से दूर करने के उपाय बताए। इस दौरान होम्योपैथिक चिकित्सकों ने कहा कि डीएचएमओ ने हमेशा होम्योपैथिक चिकित्सकों का पूर्ण सहयोग किया है व आज तक उनसे कोई परेशानी नहीं हुई है, इस बात के लिए उन्होंने हमें पूर्णतया आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में भी कभी कोई परेशानी नहीं होने देंगे।
प्रतिनिधि मंडल में एचएमएआई यूनिट अध्यक्षा डॉ. नीलम सिंह, सचिव डाॅ. रिचा मुक्तावत, कोषाध्यक्ष डॉ. रुचि कमल, डॉ. कुनाल वार्ष्णेय, डॉ.हर्ष गर्ग व डॉ. आनंद माहौर ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आगे भी सभी काे वह पूरी तरह से सहयोग करेंगे ।









