एएसपी ने सादाबाद में किया पैदल गस्त:किसी भी प्रकार की अफवाहों पर न दें ध्यान

सादाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र के कस्बा के मुख्य बाजारों/स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद जेएन अस्थाना, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे । पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कस्बा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह चौराहा,मुख्य बाज़ार आदि स्थानों पर दुकानदारों/व्यापारियों, स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई । साथ ही पैदल गश्त के दौरान बाजारो में व्यापारियो/व्यक्तियों से वार्ता कर उन्हे आश्वस्त किया गया कि पुलिस हर स्थिति मे उनके साथ है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दे । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाली जगह/मार्केट आदि स्थानों पर जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से चैकिंग करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शान्ति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का वातावरण बनाए रखें।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी असामाजिक या उपद्रवी तत्व को जनपद की शान्ति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है, तथा हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment