
हाथरस। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़ने के दौरान पुलिस द्वारा अवैध रूप से अधिवक्ताओं पर किए गए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में आज तहसील सदर के अधिवक्ताओं द्वारा ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा गया है।
अधिवक्ताओं द्वारा एसडीएम सदर को ज्ञापन सुदर्शन शर्मा एड. के नेतृत्व में सौंपा गया तथा संचालन अशोक शर्मा एड. ने किया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं द्वारा मांग करते हुए कहा गया है कि घायल अधिवक्ताओं का एम्स में इलाज कराया जाए तथा 10 लाख मुआवजे के रूप में दिए जाये और तोड़े गए चैंबरों का पुनः निर्माण कराया जाए तथा दोषी पुलिस कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए तथा शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए ।। उपजिलाधिकारी सदर ने ज्ञापन लेकर कहा कि अधिवक्ताओं की उक्त मांगों को तत्काल प्रभाव से राज्यपाल को उचित कार्यवाही हेतु भेज दिया जाएगा।।
ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, शशांक पचौरी, नितिन यादव, वीरेंद्र पाल, मनोज भारद्वाज, नितिन जायसवाल, ब्रजकांत बाबू, अवधेश शर्मा, उमेशचंद्र शर्मा, मधुर चौधरी समेत दर्जनों अधिवक्ता शामिल थे।












