
हाथरस। श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में नये सोलर प्लांट का उद्घघाटन विद्यालय प्रबंधक श्रीमती मीरा कौशिक द्वारा किया गया।। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार संपूर्ण विश्व ऊर्जा संकट से गुजर रहा है। ऐसे में हमारा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना बहुत आवश्यक हो गया है ।इसी कड़ी में विद्यालय में यह सोलर प्लांट लगा है, जिससे विद्यालय अपनी आवश्यकता के अनुरूप सौर ऊर्जा से बनने वाली बिजली से अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा कर सके । इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने वैश्विक संकट को देखते हुए ऊर्जा को बचाने की अपील की है। उसी क्रम में विद्यालय में यह सोलर प्लांट लगाया गया है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।









