
सिकन्द्राराऊ- 13 जनवरी। कस्बा में बंदरो का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है । बंदरो के आतंक से लोग खासे परेशान है। बंदरो के आतंक लोगों के लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इस समय बंदर एवं कुत्ते खूंखार हो रहे है। बंदर एवं कुत्ते आए दिन लोगो को अपना शिकार बना रहे है। इसी क्रम में कस्बा की
कृष्ण बिहार कॉलोनी में आज एक 11 वर्षीय किशोरी पर बंदरों के अचानक हड़काने से घबराकर छत से नीचे गिर पड़ी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। आनन फानन में परिजन उसे कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। बंदरो की घुड़की से किशोरी के छत से गिरने से कॉलोनी में खलबली मच गई ।।
बताया जाता है कृष्ण बिहार कॉलोनी निवासी शिशुपाल सिंह की 11 वर्षीय पुत्री तानिया आज दोपहर अपने घर की छत पर बैठी हुई थी। तभी अचानक बंदरो का झुंड छत पर आ गया और किशोरी को घुड़की देने लगा। बंदरों के अचानक हड़काने से घबराकर किशोरी छत से नीचे गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । इस हादसे से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। गनीमत रही कि बच्ची को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह घटना एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आयी है।। बतादे कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद नगर पालिका बंदरों को पकड़वाने में विफल साबित हो रही है। कुछ दिन पूर्व उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने नगर पालिका सभागार में सभी वार्ड सभासदों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर यह आश्वासन दिया था कि बंदरों को पकड़ने की कार्यवाही जल्द अमल में लाई जाएगी । बंदरो के आतंक के लोग खासे परेशान है ।









