
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नौकस के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मारने के बाद वहां पहले से खड़े एक और युवक में भी टक्कर मार दी । हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है । घायल युवक के भाई ने अज्ञात ऑटो चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गौरव पुत्र विजयपाल निवासी गांव बडेसरा थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 17 मई की दोपहर 2 बजे करीब उसका भाई विनोद पुत्र अपने दोस्त हार्दिक के साथ मोटर साइकिल से क्षेत्र के गांव कचौरा अपनी रिस्तेदारी में जा रहा था । जैसे बाइक सवार गांव नगला नौकस के निकट पहुंचे । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ऑटो के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मारने के बाद वहां सड़क किनारे खड़े महेन्द्रप्रताप सिहं को भी टक्कर मार दी । हादसे में तीनो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनो को अलीगढ में एक प्राईवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । जहां उनका इलाज चल रहा है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









