
खेत जोतने गए युवक को नामजदों ने पीटकर किया घायल आरोपियों ने धारदार हथियार से ट्रैक्टर का पिछला पहिया फाड़ा
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में खेत जोतने गए एक युवक को नामजदों ने डायल 112 पुलिस के सामने मारपीट कर घायल कर दिया तथा पीड़ित के ट्रैक्टर के पहिए को धारदार हथियार से फाड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जिमिसपुर निवासी पीड़ित रामवकील पुत्र उदयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह रविवार की दोपहर 12 बजे करीब वह ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए गया, तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे गाँव ही रामसेवक पुत्र बारीलाल, दिनेश , विनीत और मोहित पुत्रगण रामसेवक व दो अन्य अज्ञात व्यक्ति एकराय मसबिरा होकर मेरे पास आ गए और खेत जोतने की मना करने लगे । पीड़ित ने जब इसका विरोध किया आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके ऊपर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया । जिससे पीड़ित लहुलुहान हो गया। आरोपियों ने ट्रैक्टर का पिछला पहिया धारदार हथियार से फाड़ दिया। घटना की तत्काल सूचना 112 नम्बर पुलिस को पीड़ित के पुत्र ने दी। डायल 112 पुलिस के पहुंचने पर भी आरोपियों ने पुलिस के सामने पीड़ित से मारपीट की। जिसका वीडियो पीड़ित के पास है । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।








