हाथरस। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनरतले लखनऊ में प्रस्तावित रैली को लेकर माहौल गरमा गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर होने वाली इस रैली से पहले प्रशासन ने कई प्रधानों को नजरबंद करना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ कूच के ऐलान के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।शासन के निर्देश पर लखनऊ जाने वाले प्रधानों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसी कड़ी में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष एंव प्रधान परसारा मनोज सिसोदिया एडवोकेट को आज कोतवाली चन्दपा पुलिस द्वारा उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया गया।उन्हें बिना अनुमति बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई।पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।









