हाथरस के इतिहास का गजेटियर प्रकाशन जुलाई माह में

हाथरस। विकास भवन के मीटिंग हाल में मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद हाथरस के गजेटियर तैयार करने विषय को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हाथरस के इतिहास का शीघ्र प्रशासन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में राकेश कुमार यादव प्रभागीय वनाधिकारी, राजकुमार कुरील परियोजना निदेशक, पीएन यादव जिला विकास अधिकारी, अजलेश कुमार जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक, सत्येंद्र मिश्रा उपायुक्त श्रम विभाग, गजेटियर प्रभारी राजवीर, डीपीआरओ आदि के अलावा अन्य विभागीय अधिकारियों के अलावा फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सर्राफा कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, महामंत्री शैलेंद्र वाष्णैय, उपाध्याय जी उपभोक्ता संरक्षण फोरम आदि उपस्थित थे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हाथरस के इतिहास का प्रकाशन जुलाई माह तक करने का निर्णय लिया। हाथरस के इतिहास से संबंधित जानकारियां जिस किसी के पास भी हो वह उनकी फोटोग्राफी आदि देखकर प्रशासन को सहयोग करें, जिससे हाथरस की इतिहास की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। हाथरस का इतिहास ऐतिहासिक रहा है जिसमें बलिदानियो , समाजसेवी, साहित्यकार, धार्मिक विद्वानों की भूमि रही है। इतिहास गवाह है कि हाथरस औद्योगिक नगरी के अलावा पं. नथाराम गौड़ (स्वांग ),खिच्चोमल आटे वाले (रसिया), हस्तलिखित पांडुलिपि धरोहर है। हाथरस का दाऊजी महाराज का मंदिर पुरातत्व विभाग की धरोहर है। हाथरस से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी इस प्रकाशित गजेटियर के द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment