
हाथरस। व्यापार ही नहीं मानव सेवा भी हमारा संकल्प है और हम ऑनलाइन व्यापार का विरोध करते हैं, लेकिन आम जनता के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखकर कल 20 मई को दवा बाजार बन्द का समर्थन नहीं करते हैं और सभी दवा बाजार कल 20 मई को रोजाना की तरह यथावत खुलेंगे।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए आज ओसीडीयूपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोशियेसन के जिलाध्यक्ष पं. दाऊदयाल शर्मा ने कहा है कि जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोशियेसन दवा बाजार बन्द का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा है कि हमारी एसोशियेसन के सभी सदस्यों ने एक मत से कहा है कि ऑनलाइन दवा व्यापार का तो विरोध करते हैं,जो जनहित में नुकसान दायक है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में कुछ स्वयंभू नेताओ द्धारा कल 20 मई को जो बन्द बुलाया गया है, उसका हम पुरजोर विरोध करते हुये जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मद्देनजर रखते हुये अपने रोजाना के समय से सभी दवा की दुकानों को खोलेंगे तथा उन्होंने सभी दवा व्यापारियों से भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों को खोलने हेतु सभी से अनुरोध किया है।जिसमे सभी दुकानदारों ने दुकान समय से खोलने का आश्वासन दिया है।
ओसीडीयूपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोशियेसन के जिलाध्यक्ष पं. दाऊदयाल शर्मा ने कहा है कि जो दुकान नहीं खुलेंगे उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं जीवन रक्षक ड्रग एक्ट के अंतर्गत कारवाई होने की भी पूर्ण संभावनाएं हैं जिसकी जिम्मेदारी स्वयं दुकानदार की होगी। उन्होंने सभी कैमिस्टस से कल दुकानें खोलने का आवाहन किया है।









