हाथरस। डीजल के दामों में वृद्धि किए जाने को लेकर आज हाथरस गुड्स ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन की बैठक आहूत की गई, जिसमें सभी ट्रान्सपोर्टरों ने सर्वसम्मति से 25 से 30 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया है। क्योंकि डीजल की मार ट्रान्सपोर्ट व्यवसायी अब सहन नहीं कर पायेगा, जिसके लिए सभी ट्रान्सपोर्टरों ने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि इस भीषण समस्या में हमारा साथ दें।।
बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होने से ट्रांसपोर्ट व्यापार पर भारी प्रभाव पड़ा है और गाड़ी संचालन में काफी दिक्कतें आ रही है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि माल भाड़ा बढ़ाने में हमारी मदद करें। हम ट्रान्सपोर्टर भाई पिछले 10 वर्षो से एक ही दर से वाहन परिचालन का कार्य करते आ रहे है। पिछले दस वर्षों में डीजल के रेटों में भारी वृद्धि एवं टोल टैक्सों व टायरों में वृद्धि हो चुकी है।।
बैठक की अध्यक्षता राघवेन्द्र सिंह ने की तथा बैठक में जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा, सचिव अमित बंसल, महासचिव राहुल गुप्ता, राजू मलिक, प्रदीप सारस्वत, अरून जैन, सागर मलिक, विष्णु शर्मा, कपिल मलिक, सुमित बंसल, तनुज शर्मा, सौरभ अरोरा एवं जिले के तमाम ट्रान्सपोर्टर मौजूद थे।












