काँग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का हर्षोउल्लास से मनाया जन्मदिन

हाथरस-13 जनवरी। पसरटटा बाजार स्थित शहर काँग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला/शहर काँग्रेस कमेटी के बैनरतले जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय और शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में काँग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा की हम पार्टी महासचिव के जन्मदिन पर आज सब मिलकर संकल्प लेते हैं कि पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर आम नागरिकों को जागरूक कर मोदी सरकार की हिटलरशाही से अवगत करायेंगे। शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि प्रियंका गांधी में स्व. इंदिरा गांधी की छवि झलकती है। आने वाले समय मे इंदिरा गांधी की तरह ही प्रियंका गांधी इस देश की बागडोर संभालेंगी।भाजपा सरकार में अंत समय चल रहा है। देश की जनता भाजपा के शासन काल से ऊब चुकी है। जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय और शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने विनोद कुमार सहयोगी को प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग एवं लखनऊ का प्रभारी बनाये जाने और ब्रह्मदेव शर्मा को मनरेगा का कोऑर्डिनेटर बनाये जाने पर जिला/शहर कमेटी की ओर से फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। तदोपरान्त सभी को केक वितरण किया गया। जहाँ सभी ने प्रियंका गांधी की लम्बी आयु की कामना की।। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रह्मदेव शर्मा कोऑर्डिनेटर, पूर्व पीसीसी अशोक कुमार गुप्ता,प्रदेश सचिव प्रभारी विनोद कुमार सहयोगी, शहर अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग चंद्रभान सिंह एडवोकेट, शहर उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा,प्रदीप तेनगुरिया, डॉ. प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव आँधीवाल, कृपेन्द्र सिंह चौहान, गिरिराज सिंह गहलोत, जैनुद्दीन जैन,अनुज कुमार सन्त, महासचिव गोविंद शरण चतुर्वेदी, महासचिव कृष्ण कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष शांतुन कुमार, देवेन्द्र शर्मा पूपू, योगेश गौतम, सचिव राजकुमार आदि काँग्रेस जन मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment