
हाथरस-12 जनवरी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एंव सादगी सरलता के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य स्मृति सासनी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिशंकर शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने शास्त्री जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की जीवंत मिसाल थे।। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश की आत्मा को शक्ति दी। शास्त्री जी ने यह सिद्ध किया कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, चरित्र से पहचाना जाता है। आज के समय में उनके विचार युवाओं और राजनेताओं दोनों के लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारकर ही सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए।कार्यक्रम का संचालन इरफान खान ने किया।। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा,इरफान खान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पं.भोलेशंकर, दुर्गेश शर्मा, इंद्र कुमार, योगेश कुमार, राकेश कुमार ,रामकुमार, पप्पू, लक्ष्य वार्ष्णेय, अजय दुबे आदि मौजूद थे।









