भट्टा मुनीम की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के पास आज पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई।। बताया जाता है कस्बा मेंडू के रूपनगर निवासी करीब 45 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र भागीरथदास गाजियाबाद में एक ईंट भट्टे पर मुनीम का काम करता था। जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह आज सुबह शौच के लिए जा रहा था, तभी कस्बा मेंडू के निकट वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक प्रेम सिंह अपने पीछे अन्य परिजनों के अलावा तीन संतानों को छोड़ गए हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हो गया था और कल ही उनका त्रियोदशी संस्कार संपन्न हुआ था।उनकी मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है।। उक्त घटना की सूचना पाकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी में सदस्य रामनारायण काके भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए और प्रेम कुमार बघेल की मौत पर शोक जताया तथा उनके परिवार को सांत्वना दीं। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड,रिटायर एडीओ नेत्रपाल राजपूत, पिंटू दिवाकर, रामकुमार उर्फ गुड्डा पुजारी, हाजी नवाब अकील कुरैशी, जुगनू माहौर, राजू भाई आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment