
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी निवासी एक युवक को रंजिश के चलते उसके सालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तीन नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गुलाबपुर निवासी रामनिवास पुत्र श्रीराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 3 मई की रात्रि 10 बजे करीब उसका पुत्र वीरेश सिकंदराराऊ से डेरी पर दूध डालकर गांव लौट रहा था। रास्ते में रंजिश को लेकर वीरेश के साले राहुल ,हिमांशु, संतोष पुत्रगण कुंवरपाल ने अपने दो अज्ञात साथियों के मिलकर वीरेश को गाली गलौज करते हुए रोक लिया। वीरेश ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









