नामजदों ने परिवार को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में नामजदों ने एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने चार नामजद और 7-8 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव टोडरपुर निवासी चंद्रपाल पुत्र धाशीराम जी ने दी तहरीर में कहा है कि उसने तीन वर्ष पूर्व गांव पोरा निवासी पवन कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह से एक बीघा जमीन साढे तीन लाख रुपए में खरीदी थी। पवन कुमार द्वारा पीड़ित को उक्त जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया और डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो सोमवार को आरोपी पवन कुमार, शरण कुमार, भूषण पुत्रगण सुरेंद्रपाल सिंह, अभिषेक पुत्र शरण कुमार ने अपने 7-8 अज्ञात साथियों के मिलकर पीड़ित व उसके परिवार को गाली गलौज कर लाठी डंडों एवं ईंट पत्थरों से मारपीटकर घायल कर दिया। आरोपियों द्वारा तमंचे से फायरिंग भी की गई । यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित के खेत में खड़ी ज्वार की फसल को भी दबंगई से काट दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment