
सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर के समीप एक तेज रफ्तार बहन ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया । घायल युवक की पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूजा पत्नी अरविंद कुमार निवासी रावन टीला संजय गांधी कॉलोनी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 28 अप्रैल की शाम 4 बजे करीब उसके पति अरविंद कुमार अपनी नाबालिग बहन गौरा एवं पुत्री स्वाती के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद कासगंज के गांव कातौर जा रहे थे । जैसे ही बाइक सवार गांव हबीबपुर के निकट पहुंचे । तभी कासगंज की ओर से तेज गति से आ रही एक गाड़ी के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक से सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से चिकित्सकों ने घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।












