सरवंश दानी धर्म रक्षक श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाशोत्सव पर्व पर विशाल नगर कीर्तन में गूंजा ‘जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शनों को उमड़ा जनसेैलाबःभव्य स्वागत एवं पुष्प वर्षाःदिखाये हैरतअंगेज करतब

हाथरस-14 जनवरी। शहर में आज सरवंश दानी धर्म रक्षक साहिबे कमाल श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358 वें प्रकाशोत्सव पर्व के उपलक्ष में 26 वां विशाल भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। विशाल नगर कीर्तन में जहां अतिथियों द्वारा नगर कीर्तन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं विशाल नगर कीर्तन शोभायात्रा में तमाम अखाडों के जत्थेदार, अखाड़े एवं करतब, झांकियां एवं बैण्ड़ शामिल थे। वहीं विशाल नगर कीर्तन का पूरे शहर में दर्जनों स्थानों पर भव्य स्वागत एवं पुष्प वर्षा की गई और जगह-जगह पर प्रसादी भी वितरित की गई। इस मौके पर जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं विशाल नगर कीर्तन में सबसे अंत में भव्य फूलों से सजे डोला में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब सवार होकर चल रहे थे। जबकि उनके आगे आगे सेवादार सड़क को साफ करते हुए एवं पानी छिड़काव कर पुष्प वर्षा करते हुए चल रहे थे और गुरु दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही थी।
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार साहिब से प्रारंभ हुए विशाल 26 वें नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं की जहाँ भारी भीड़ उमड़ी। वहीं नगर कीर्तन की शुरुआत गुरु ग्रंथ साहिब की अरदास से हुई। श्री गुरुद्वारा में विधिवत पूजा अर्चना एवं अरदास के बाद पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को युवा समाजसेवी कविश कालरा द्वारा भव्य फूलों से सजे डोला में विराजमान किया गया। जबकि सभी अतिथियों का स्वागत गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार के प्रेसिडेंट एवं प्रमुख समाजसेवी तजवन्त कालरा, संरक्षक गुलशन कुमार सूरी तथा मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी हरपाल सिंह द्वारा फूल मालाओं से लादकर एवं शाल उड़ाकर स्वागत व सम्मान किया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से धर्म रक्षक श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358 वें प्रकाशोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित 26 वें विशाल नगर कीर्तन का शुभारंभ जिलाधिकारी राहुल पांडेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सांसद अनूप प्रधान, प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी रामकुमार अग्रवाल नमकीन वाले, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सीओ सिटी योगेंद्र नारायण, पूर्व सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया, सपा के प्रदेश सचिव बृजमोहन राही एडवोकेट, सपा नेता रामनारायण काके, विजय सिंह प्रेमी, श्री ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर जैन, डॉ. अमित साहनी, नवीन सबलोक, कोतवाली सदर प्रभारी विजय कुमार सिंह आदि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विशाल नगर कीर्तन के मौके पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सिंहासन को फूलमालाओं से सजाया गया। नगर कीर्तन में पंच प्यारों के स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र थे। विभिन्न स्थानों से आई संगत द्वारा शबद-कीर्तन किया गया, जिससे पूरा वातावरण गुरु भक्ति में सराबोर हो गया। विशाल नगर कीर्तन में विभिन्न अखाड़ों के जत्थेदारों एवं करतबबाजों द्वारा लाठी और तलवारबाजी के करतब प्रस्तुत किए गए। बाहर से आए जत्थों ने भी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। विशाल नगर कीर्तन में आज पूरे दिन जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, वाहे गुरुजी दा खालसा, वाहेगुरु दा फतेह के जय घोषों से आज पूरा शहर गूंजता रहा। विशाल नगर कीर्तन के मार्ग में चल रहे बैंड गुरु महिमा के भजन और गीत बजा रहे थे।
शहर के पंजाबी मार्केट स्थित सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज में विशेष झांकी प्रस्तुत की गई। विद्यालय में श्री राधा कृष्ण स्वरूप की झांकी बहुत ही भाव देवता के साथ प्रस्तुत की गई और विद्यालय परिवार द्वारा भी नगर कीर्तन का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता सिंह के नेतृत्व में किया गया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर कीर्तन का स्वागत किया गया।
विशाल नगर कीर्तन में जहां गुरु नानक जी एवं गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के संदेशों की संदेश देती झांकियां शामिल थी। वहीं अन्य विभिन्न मनमोहक झांकियां भी शामिल थीं, जो कि शहर की जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षण के साथ खींच रही थी। नगर कीर्तन के सबसे अंत में भव्य फूलों से सजी पालकी में सवार श्री गुरु ग्रंथ साहिब चल रहे थे और उनके आगे आगे सेवादार सड़क पर छिड़काव कर सड़क को साफ करते हुए एवं पुष्प वर्षा करते हुए चल रहे थे। वही गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शनों एवं मत्था टेकने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। विशाल नगर कीर्तन के समापन पर अलीगढ़ रोड स्थित श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा पर विशाल अटूट लंगर भी बरता गया।
विशाल नगर कीर्तन का सासनी गेट चैराहा पर श्री ब्राह्मण महासभा के बैनर तले भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया और इस मौके पर श्री ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया, संयोजक विकास भारद्वाज, डॉ. ललितेश शर्मा, योगेश शर्मा के अलावा हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य आदि मौजूद थे। विशाल नगर कीर्तन का शहर में भी दर्जन स्थानों पर जहां भव्य स्वागत किया गया। वहीं जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया गया और जगह-जगह पर विशाल प्रसादी भी वितरित की गई।
नगर कीर्तन के आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को देखते हुए सुबह 10 बजे से ही शहर में रूट डायवर्ट किया गया, फिर भी कुछ बाजारों में जाम की स्थिति बनी। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारा गुरु नानकदेव जी महाराज पर समाप्त हुआ। पूरे दिन शहर में बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजता रहा।
इस मौके पर नरेंद्र ग्रोवर, प्रशांत अरोरा, नवीन सबलोक, प्रदीप ग्रोवर, सुरेश ग्रोवर, गौरव शास्त्री, अविनाश अरोड़ा, हरीश आहूजा, चंदन वाष्र्णेय, अतुल आंधीवाल, विजय वाष्र्णेय, अर्जुन उपाध्याय, धीरज जैन, आशीष अग्रवाल, यशु खुराना, दीपांशु अरोड़ा,रईस अहमद अब्बासी, ऋषि उपाध्याय, लोकेश अग्रवाल आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment