



हाथरस-12 जनवरी।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा ग्राम धौरपुर हाथरस जंक्शन में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया।।
जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह (योगी) और जिला गौरक्षा प्रमुख गणेश शास्त्री के नेतृत्व में ग्राम पंचायत धौरपुर में स्थित भूतनाथ महादेव मंदिर पर बड़े ही भव्य और दिव्य रूप में सुन्दरकाण्ड पाठ सम्पन्न हुआ। संगठन के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और सुंदरकांड का रसपान किया।गणेश शास्त्री द्वारा कार्यकर्ताओं का माला, पटका व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।।
इस अवसर पर नगर महामंत्री आशुतोष अग्रवाल,उमेश उपाध्याय, ध्रुव,कपिल,मनीष,आशीष,ज्ञान उपाध्याय,मुकुल,तेजप्रकाश,नितिन, मयंक,देव,गोविंद,निक्की, जेपी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।









