विशाल मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप कल:कई विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं आईएमए के संयुक्त तत्वाधान में

हाथरस- 10 जनवरी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में जिले की आम जनता को स्वास्थ्य लाभ दिलाए जाने के उद्देश्य से कल 11 जनवरी को एक विशाल मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों हार्ट, हड्डी,दांत, त्वचा, सर्जन व बाल रोग आदि के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श देकर जांच व परीक्षण किए जाएंगे।। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बंसल व जिला महामंत्री कन्हैयालाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद की आम जनता को स्वास्थ्य लाभ दिलाए जाने हेतु एक विशाल मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन कल 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से शहर के आगरा रोड स्थित मंगल भवन पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कैंप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से संबद्ध 10 से 15 अनुभवी चिकित्सकों एवं उनकी टीम द्वारा विभिन्न रोगों के रोगियों को अपनी सेवाएं प्रदान की जायेंगी।। उन्होंने बताया है कि मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों के विभिन्न रोगों की जांच व परामर्श देकर आवश्यक परीक्षण भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया है कि मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप में विशेष रूप से मथुरा के भी अनुभवी चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी।। उन्होंने समस्त संबंधित रोगियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि उक्त मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप में भारी संख्या में पहुंचकर उच्च स्तरीय चिकित्सा परामर्श का लाभ लें और अपने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त कर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। यह कैम्प पूर्णतः जनहित एवं समाजसेवा की भावना से आयोजित किया जा रहा है।। मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप की व्यवस्था में जिलाध्यक्ष प्रदीप बंसल व जिला महामंत्री कन्हैयालाल शर्मा के अलावा जिला कोषाध्यक्ष पवन सिंघल, युवा जिलाध्यक्ष मोहन बघेल, जिला उपाध्यक्ष शितुल कुमार गोयल, शहर अध्यक्ष संतोष बंसल, प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर मित्तल, प्रदेश मंत्री आरके सिंह, युवा प्रदेश प्रभारी सुखबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दीनदयाल गोयल, युवा महामंत्री अशोक, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, सुरेश चंद्र देशमुख एड़., नगर महामंत्री अमित कुमार वार्ष्णेय, जिला मंत्री रॉबिल लोहिया, जिला प्रवक्ता याशु गर्ग के अलावा जिला हाथरस कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोशियेसन के जिलाध्यक्ष पदम कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री दीनदयाल गोयल व जिला कोषाध्यक्ष नवीन सबलोक आदि भी सहयोग कर रहे हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment