पत्रकार हत्याकांड में मुठभेड़ में 2 आरोपी और गिरफ्तार

हाथरस एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत पत्रकारध् यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना में प्रकाश मे आये 2 आरोपी आकाश व ललित से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनो आरोपियो के पैर में गोली लगने से घायल हो गये और उन्हें गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 1 मोटरसाईकिल , 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस बरामद किये हैं।उक्त घटना में शामिल 1 आरोपी शुभम उर्फ माइटी को थाना सहपऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा प्रकाश में आये 2 अन्य आरोपी रुद्र पाठक व वंश पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किये जा चुके है तथा 2 आरोपी कार्तिक व छोटू उर्फ निशाद को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक उक्त घटना में कुल 7 आरोपियो की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित 5 टीमों का गठन किया गया था। विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके क्रम मे थाना सहपऊ पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त अभियोग मे प्रकाश मे आये मे आरोपी शुभम उर्फ माइटी पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी दिल्ली वाला चैक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियोग में नामजद आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 25,000- रुपये का इनाम घोषित किया गया था । जिसके क्रम में कोतवाली सदर पुलिस को मिली सूचना के आधार पर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या की घटना में प्रकाश मे आये 2 आरोपी रुद्र पाठक व वंश दीक्षित को पुलिस मुठभेड़ के दौरान कल दोपहर में उनके पैर में गोली लगने से दोनो आरोपी को घायल हालत में थाना सासनी बार्डर वनचेतना व शक्ति वन के पास से गिरफ्तार किया गया है।
उक्त घटना में शामिल अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमो द्वारा लगातार सम्भावित प्रयास किये जा रहे थे। जिसके क्रम में कल सांय एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में 2 अन्य आरोपी कच्चे रास्ते से कही भागने की फिराक में है । पुलिस टीमो द्वारा आरोपियो की घेराबंदी की गई, जिसके उपरान्त आरोपियो द्वारा अपने को घिरते देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई । पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबीं फायरिंग की गई । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस की पीहुरा बम्बा के पास तामसी को जाने वाले रास्ते के पास हुई पुलिस मुठभेड के दौरान जवाबी फायरिंग में 2 आरोपी आकाश पुत्र वीर सिंह उर्फ प्रवेश निवासी सोखना थाना हाथरस गेट व ललित पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी दादनपुर थाना हाथरस गेट के पैर में गोली लगने से दोनो आरोपी घायल हो गये और उन्हें गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी मयंक चैधरी मय टीम थाना सहपऊ व प्रभारी एसओजी टीम धीरज गौतम मय एसओजी टीम शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment