ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

सासनी। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली कोलकाता ट्रेन रूट पर बीती रात्रि को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गोहाना चौकी के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक के हाथ पर मिस्टर मनोज लिखा था।मृतक की शिनाख्त नही हो सकी और पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी थी।। बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गोहाना चौकी के पास रेलवे ट्रैक पर बीती रात्रि को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी और उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं मृतक की पहचान आज 40 वर्षीय मनोज पुत्र कमल सिंह के रूप में हुई है जो कि कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बत्तीसा का निवासी था। परिजनों के अनुसार मनोज मानसिक रूप से अस्वस्थ था और गुरुवार से अपने घर से लापता था। परिवार के सदस्य तब से ही उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर मनोज के परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गये और शव की पहचान की। मनोज खेती-बाड़ी का काम करता था और अपने पीछे दो बच्चों सहित अन्य परिजनों को छोड़ गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment