अंर्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ.प्रवीण तोगड़िया का श्रीनाथ जी सेवा सदन पर हुआ भव्य अभिनंदन

बांग्लादेश में सेना भेजकर यूनुस को उठवाएं : डॉ. प्रवीण तोगडिया

हाथरस-10 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता प्रखर वक्ता डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के हाथरस आगमन पर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार ऐतिहासिक स्वागत किया गया। वहीं उनके स्वागत सम्मान में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली तथा उनके काफिले में गाड़ियों का भारी काफिला शामिल था। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा तथा डॉ. प्रवीण तोगड़िया का जिले की सीमा में आगमन से लेकर जिले की सीमा के अंत तक दर्जनों स्थानों पर उनका स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया और कार्यकर्ताओं में भारी जोश व उत्साह देखने को मिला ।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के हाथरस आगमन पर कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ हिंदूवादी नेता मदन गोपाल वाष्र्णेय के नेतृत्व में शहर के श्याम कुंज आगरा रोड स्थित श्रीनाथजी सेवा सदन पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया और उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया गया। जबकि इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनका स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।। इस मौके पर आयोजित विशाल हिंदू सभा को संबोधित करते हुए अंर्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि जैसे अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठाया है, उसी तरह भारत सरकार को भी सेना भेजकर बांग्लादेश के सलाहकार मो. यूनुस को उठवा लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। भारत सरकार को 1971 की तरह कड़ा संदेश देना चाहिए।


शहर के श्यामकुंज स्थित श्रीनाथजी सेवा सदन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक है।तीन से अधिक बच्चे हों, तो उन्हें सरकारी स्कूल में प्रवेश, सरकारी अस्पताल की सुविधा, नौकरी या राशन जैसी किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। ऐसे लोगों का वोट देने का अधिकार समाप्त होना चाहिए।।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने जम्मू स्थित मॉ वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए कहा कि एमबीबीएस की 50 सीटों में से 44 सीटें कश्मीरी मुस्लिम छात्रों को दिए जाने के खिलाफ आंदोलन किया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज बंद कर दिया गया। हिंदुओं के पैसे से बने कॉलेज में मुसलमानों के बच्चों को शिक्षित नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी बांग्लादेशी को वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। एसआईआर में यह स्थिति सामने आएगी। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा हूं, हिंदुओं पर आंच नहीं आने दूंगा। हर मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करा रहे हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा हिंदू समाज की मजबूती के लिए चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों व सेवाओं के बारे में भी सभी को बताया।


इस मौके पर वरिष्ठ हिंदूवादी नेता एवं प्रमुख समाजसेवी मदन गोपाल वाष्र्णेय, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल अभिषेक खण्डेलवाल, विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह (योगी), जिला गौरक्षा प्रमुख गणेश शास्त्री, आशुतोष अग्रवाल, गौ सेवक जतिन सारस्वत, डॉ.तेजप्रकाश शर्मा,पंकज मित्तल, रमेशचंद्र जिला महामंत्री, संत भारत भूषण, गोविंद, अंश शर्मा, दर्शन राजपूत, आशीष वाष्र्णेय, रोहित राजपूत, सुमन गोस्वामी, मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार, सोनू वाष्र्णेय एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से लादकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मदन गोपाल वाष्र्णेय, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य, जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, गणेश शास्त्री, जीतू राणा, जतिन सारस्वत, तेजप्रकाश शर्मा, जगदीश अग्रवाल, संतोष शर्मा, विपुल गौड, संजय सेठ आजाद , जोगेंद्र चौधरी, विजय वार्ष्णेय, रामगोपाल कुशवाहा, रूपकिशोर वाष्र्णेय जीके, कृष्णा वार्ष्णेय, ललतेश गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय सानू ,शिवम शर्मा, गयाप्रसाद बाबा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का सासनी में भी जोरदार स्वागत किया गया। सासनी में आगमन पर बस स्टैंड पर जोशीला स्वागत करने वालों में खगेंद्र शास्त्री, विपिन गौड़, लालता प्रसाद माहौर, अनिल मिश्रा, राजेंद्र जैन, रणधीर सिंह राणा, कृष्ण कुमार शर्मा, मुन्नालाल, अर्चित गौतम, लवकुश शर्मा आदि शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment